फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   फर्जी अंक तालिका मामले में छात्र संघ अध्यक्ष का निर्वाचन और प्रवेश निरस्त

फर्जी अंक तालिका मामले में छात्र संघ अध्यक्ष का निर्वाचन और प्रवेश निरस्त

Wed, 07 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
फर्जी अंक तालिका मामले में छात्र संघ अध्यक्ष का निर्वाचन और प्रवेश निरस्त
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि प्रशासन ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रसंघ अध्यक्ष का बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश और चुनाव निरस्त कर दिया है। कुलपति ने ग्रेवांस सेल के निर्णय पर अपनी सहमति देते हुए एसआरटी परिसर निदेशक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत की इंटरमीडिएट की अंक तालिका ग्रेवांस सेल ने बीते नौ जनवरी को जांच में फर्जी पाई थी। ग्रेवांस सेल ने कुलपति को अपनी जांच रिपोर्ट भेजकर छात्रसंघ अध्यक्ष का बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश और चुनाव निर्वाचन निरस्त की संस्तुति कर अनुमोदन मांगा था, जिसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत ने भी विवि के कुलपति कार्यालय में अपील की थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई निर्णय न लिए जाने पर एनएसयूआई कार्यकर्ता लगातार विवि पर दबाव बनाए हुए थे। बुधवार को विवि के कुलपति प्रो. एबी भट्ट ने परिसर निदेशक को ग्रेवांस सेल के निर्णय पर सहमति का पत्र भेजा। इसके बाद परिसर प्रशासन ने छात्र संघ अध्यक्ष के प्रवेश और चुनाव को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


विवि के कुलपति ने ग्रेवांस सेल के निर्णय पर अपनी सहमति दे दी है। कुलपति के निर्णय के आधार पर छात्रसंघ अध्यक्ष का प्रवेश और निर्वाचन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. आरसी रमोला, निदेशक एसआरटी परिसर बादशाहीथौल।

छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला
चंबा (टिहरी) एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत का प्रवेश और निर्वाचन निरस्त की कार्रवाई पर एबीवीपी छात्रों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। गुस्साए छात्रों ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए विरोध स्वरूप विवि के कुलपति का पुतला फूंका। कहा यदि अंक तालिका फर्जी है, तो उसे प्रवेश किस आधार पर दिया गया। कांउसिलिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया है। पुतला फूंकने वालों में एबीवीपी के अक्षत बिजल्वाण, छात्र महासंघ के महासिचव हिमांशु रावत, सचवि बृजेश खाती, प्रदीप सजवाण, राहुल बिजल्वाण, अमन सजवाण आदि शामिल थे।

यह था मामला
एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने ग्रेवांस सेल में छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत पर इंटर की फर्जी अंकतालिका से बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर ग्रेवांस सेल ने जांच पड़ताल की थी। नौ जनवरी को सेल की संयोजिका प्रो. सुनीता गोदियाल ने अपना फैसला सुनाया था। जांच में उन्होंने पाया था कि छात्रसंघ अध्यक्ष रावत ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेते वक्त विवि में इंटरमीडिएट कांउसिलिग फॉर एजूकेशन बोर्ड की अंकतालिका प्रस्तुत की थी। उक्त परीक्षा बोर्ड पंजाब का है, लेकिन छात्र की अंकतालिका में परीक्षा केंद्र श्रीनगर गढ़वाल का जीसीटी सेंटर अंकित था। ग्रेवांस सेल ने श्रीनगर स्थित जीसीटी सेंटर को सुशील रावत के परीक्षा के संबंध में पत्राचार कर जानकारी मांगी, लेकिन सेंटर से विवि को कोई भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई थी। वेबसाइट पर इंटरमीडिएट कांउसिलिग फॉर एजूकेशन बोर्ड के जो फोन नंबर अंकित थे। उन पर भी ग्रेवांस सेल ने फोन किया, लेकिन कोई भी टेलीफोन नंबर नहीं लगा। ग्रेवांस सेल ने मामले में जांच पड़ताल कर इसकी रिपोर्ट विवि के अपीलीय अधिकारी कुलपति को भेज थी।


छात्रसंघ उपाध्यक्ष को मिलेगा प्रभार
लिंगदोह कमेटी के अनुसार चुनाव के दो माह के बाद दोबारा से चुनाव नहीं हो सकते हैं। ऐसे में व्यवस्था के तहत परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष को ही छात्रसंघ अध्यक्ष का प्रभार मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed