{"_id":"5a79e1b34f1c1ba3268b8b4d","slug":"151793728811-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आदर्श विद्यालय जीआईसी जाजल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी। अभिभावक संघ ने विद्यालय में रिक्त व्यायाम शिक्षक की तैनाती करने और खेल मैदान का विस्तार करने की मांग प्रमुखता से उठाई, जिस पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री उनियाल ने क्रीड़ा मैदान निर्माण को 10 लाख, चार कंप्यूटर, एक प्रोजेक्टर विद्यालय को देने की घोषणा की। इस मौके पर विद्यालय की स्मारिका इंद्रधनुष का विमोचन भी किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने विद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए छात्रों से अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप रावत, जयपाल नेगी, प्रधान राजेंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।