{"_id":"5a79e19f4f1c1b1d368b8f4b","slug":"151793726814-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण देकर पलायन रोकने में मददगार होगा बैंक:सुबोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण देकर पलायन रोकने में मददगार होगा बैंक:सुबोध
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आगराखाल में मंगलवार से सिंडिकेट बैंक की शाखा विधिवत अस्तित्व में आ गई है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बैंक शाखा का शुभारंभ करते हुए स्थानीय लोगों को बैंक की ओर से 15 लाख का कृषि ऋण वितरित किया।
मंत्री उनियाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले काश्तकारों को सस्ते दरों पर ऋण देकर यह बैंक पलायन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव से 15- 20 युवा ग्रुप तैयार सामूहिक उद्यम करने को आगे आएं सरकार उनके मदद के लिए तैयार है। सिंडिकेट बैंक देहरादून के क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड में बैंक की 57 शाखाएं काम कर रही है। कहा खाता खोलो बैंक से नाता जोड़ो के उद्देश्य को लेकर बैंक कृषि क्षेत्र में विशेष मदद देने को तैयार है। यह कार्य स्वयं सहायता समूह के जरिए और बेहतर हो सकता है।
पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह कंडारी ने ग्रामीणों को ऋण देने की प्रक्रिया सरल करने की बात कही। कहा कि जरूरतमंद लोग जटिल शर्तों के कारण ऋण नहीं ले पाते, जबकि बिचोलिए ऋण लेने में कामयाब हो जाते हैं। इस मौके पर बैंक के सहायक प्रबंधक शशांक दुबे, आगरखाल शाखा प्रबंधक अंकुर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत, सुरेंद्र पुंडीर, सीपी बिष्ट, कमल सिंह रावत, सीता रावत, पूरन सिंह मनवाल, सुरेंद्र सिंह कंडारी, राजू गुसाई आदि उपस्थित रहे।