{"_id":"5a79e18b4f1c1bc83b8b551e","slug":"15179372487-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक चौराह पर नेकी का घर लगाएगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक चौराह पर नेकी का घर लगाएगी नगर पालिका
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए पालिका ने नेकी का घर बनाया है। शहरभर के लोग अपने अनुपयोगी और पुराने वस्त्रों को इस घर में रख सकते हैं।
पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं और अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण ने बताया कि पालिका क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर एक-एक नेकी का घर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 15 नेकी के घर बनाने को दिए हैं, जिनमें से एक बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा। दूसरी ओर, नगरभर में पिछले कई समय से चल रहा सफाई अभियान मंगलवार को विधि बिहार क्षेत्र में संचालित किया गया। पालिकाध्यक्ष और ईओ सजवाण ने बताया कि शहर की अधिकांश दीवारों और चौराहे पर रंग-रोगन कार्य संपन्न हो गया है। कहा कि नौ फरवरी से एक माह के लिए हिंदी फिल्म की शूटिंग भी पालिका क्षेत्र में शुरू हो रही है, जिसके लिए पालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है।