{"_id":"5a7739f14f1c1b83268b870c","slug":"151776326712-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में नरेंद्रनगर और एसआरटी चंबा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में नरेंद्रनगर और एसआरटी चंबा बना विजेता
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय अंडर-17 बालक और महिला ओपन खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें नरेंद्रनगर और एसआरटी चंबा विजेता बना।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जाखणीधार की ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल ने समापन करते हुए विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के पहले मैच में न्यू टिहरी क्लब ने बुड़ोगी को 8-4 से, दूसरे मैच में नरेंद्रनगर ने सेंट एंथोनी को 12-1 से, तीसरे मैच में जीआईसी मोलधार ने न्यू टिहरी क्लब को हाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में नरेंद्रनगर ने पीआईसी बौराड़ी को 12-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में नरेंद्रनगर ने जीआईसी मोलधार को 13-4 से हराया। महिला ओपन वर्ग का फाइनल मुकाबला एसआरटी चंबा और राउमा विद्यालय नई टिहरी के बीच हुआ, जिसमें एसआरटी 10-4 से जीता। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता कमल नयन रतूड़ी, यजुवेंद्र चौहान, जितेंद्र नेगी, कपूर कुमाईं, दिनेश सैलानी, बीएस धनोला, मनजीत नेगी, जयंती नेगी, ममता रावत, उमा खंडूरी आदि मौजूद थे।