{"_id":"5a6f52fe4f1c1ba2268b7328","slug":"151724538518-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखले साबित हुए विवि के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखले साबित हुए विवि के दावे
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। लंबे इंतजार के बाद भले ही श्रीदेव सुमन विवि ने बैक पेपर परीक्षा के सभी परिणाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन परीक्षा केंद्रों में अभी तक अंक तालिका नहीं पहुंच पाई है। 20 हजार छात्र-छात्राएं अंक तालिका का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विवि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2016-17 की बैक पेपर की परीक्षा बीते नवंबर में हुई थी। करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं बैक पेपर परीक्षा में शामिल हुए थे। पांच जनवरी तक विवि ने सभी कक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। विवि प्रशासन ने 15 दिन के भीतर सभी परीक्षा केंद्रों में अंक तालिका पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी कॉलेजों में अंक तालिकाएं नहीं पहुंच पाई है। लंबगांव निवासी विजेंद्र रमोला ने बताया कि उन्होंने बीए तृतीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा दी थी, लेकिन कॉलेज में अंक तालिका नहीं पहुंच पाई। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि अंक तालिका प्रिंट हो चुकी है। चेक किए जा रहे हैं। इस सप्ताह के भीतर कॉलेजों में अंक तालिकाएं पहुंच जाएगी।