{"_id":"5a6f52f64f1c1b7c268b70a0","slug":"151724537112-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट और आकर्षक झांकियों के साथ जौनपुर महोत्सव का हुआ आगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट और आकर्षक झांकियों के साथ जौनपुर महोत्सव का हुआ आगाम
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। छात्र-छात्राओं की मार्चपास्ट, आकर्षक झांकियां और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सोमवार से दो दिवसीय जौनपुर महोत्सव का आगाज हो गया। नंदा देवी राजजात और नागराजा देवता ओतड़ की झांकी सबसे आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं ने जौनपुरी, गढ़वाली और तांदी नृत्य की प्र्रस्तुति दी।
इंटर कॉलेज थत्यूड़ में आयोजित जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एंग्लो इंडियन विधायक जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार ने किया। एंग्लो इंडियन विधायक ग्रेगरी मैन ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक गांव और कस्बे में स्वच्छ वातावरण और भाईचारे का रिश्ता है। इसलिए इसे देवभूमि कहा जाता है। विधायक पंवार ने कहा कि जौनपुर की संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हमें निरंतर महोत्सव आयोजित करते रहने चाहिए।
इससे पहले स्कूली बच्चों ने जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय से मुख्य बाजार, ढाणा बाजार होते हुए इंटर कॉलेज मैदान तक मार्च पास्ट कर झांकियां निकाली। महोत्सव के पहले दिन शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, एसजीआरआर, जीआईसी व जीजीआईसी के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, सचिव रघुवीर रावत, ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार, जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनवीर सिंह नेगी, चंद्रवीर पुंडीर, पूर्व प्रमुख गीता रावत, मोहन चमोली, महावीर सजवाण, पृथ्वी रावत, सुरेश चौहान, महिपाल रावत, देवेंद्र प्रसाद चमोली व सुरेंद्र रावत उपस्थित रहे। संचालन सुनील सजवाण और सुमन नौटियाल ने किया।