फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   निश्चित समय अवधि में करें जन शिकायतों का निस्तारण

निश्चित समय अवधि में करें जन शिकायतों का निस्तारण

Mon, 29 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
निश्चित समय अवधि में करें जन शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम सोनिका की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में 14 शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश शिकायतें ऑल वेदर रोड, समाज कल्याण पेंशन, आपदा और पेयजल से संबंधित थी।

थौलधार ब्लॉक के तिखोन गांव के भगवान सिंह ने चंबा-मसूरी फलपट्टी में भूमिधरी अधिकार देने की मांग की। डीएम ने मामले को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। क्यूलागी की आशा देवी ने एसबीआई से भेड़ पालन को लिए ऋण वसूली स्थगित करने की गुहार लगाई, जिस पर डीएम ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए। नरेंद्रनगर के सोनीगांव के प्यारेलाल, रामलाल, सोहनलाल ने कहा कि उन्हें पूर्व में भवन के पट्टे के रूप में जमीन दी गई थी, लेकिन भूमिधरी का अधिकार नहीं मिला। अब एनएच-94 के तहत भूमि का प्रतिकर नहीं मिल रहा। डीएम ने एसडीएम नरेंद्रनगर जांच कर कार्रवाई करने को कहा। किराडा के दिव्यांग मुरारीलाल ने इंदिरा आवास देने की मांग पर सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। देवेंद्र दत्त ने समाज कल्याण विभाग में आधार कार्ड न होने से पेंशन न मिलने का मामला उठाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed