{"_id":"5a6dfab34f1c1b90268b6eb2","slug":"151715724519-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर लगा मांगा जन समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर लगा मांगा जन समर्थन
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ई-टेंडरिंग समाप्त करने, बड़ी निविदाओं को छोटा करने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलित ठेकेदार संघ ने रविवार को शहरभर में लाउडस्पीकर लगाकर जन समर्थन मांगा। मांगों को लेकर 30 जनवरी को ठेकेदार सीएम आवास का घेराव करेंगे।
रविवार को लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी में ठेकेदार 30वें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। धरना स्थल पर हुई बैठक में ठेकेदार संघर्ष समिति के संयोजक दिनेश चंद रमोला ने कहा कि एक माह से आंदोलन कर रहे ठेकेदारों को सरकार की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला है। क्रमिक अनशन पर मान सिंह बिष्ट और ध्यान सिंह रावत बैठे रहे। इस मौके पर राय सिंह रावत, दिनेश रमोला,गिरजा सेमवाल, किशोर मंद्रवाल, हर्षपति सेमवाल, जीत सिंह धनाई, प्रेम सिंह चौहान, रोशन चौहान, जयवीर पंवार, दर्मियान कलूड़ा आदि मौजूद थे।