{"_id":"5a6cb38c4f1c1b82268b68b2","slug":"151707349214-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। 69वां गणतंत्र दिवस टिहरी जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। नई टिहरी जिला मुख्यालय, चंबा, नरेंद्रनगर, धनोल्टी, थत्यूड़, नैनबाग, कंडीसौड़, लंबगांव, प्रतापनगर और घनसाली में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।
प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के मैदान में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने परेड की सलामी लेकर सामूहिक ध्वजारोहण किया। विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकी निकाली गई। मुख्य अतिथि मंत्री पांडेय ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए सरकार सभी विद्यालयों में एनसीआरटी पाठ्यक्रम लागू करने जा रही है। 15 दिन के भीतर सभी स्कूलों में किताबें पहुंच जाएगी। इसी वर्ष से जिला ओलंपियाड का आयोजन करने जा रही है।
इस अवसर पर सरकारी विभागों की झांकियों में शिक्षा विभाग प्रथम, आपदा प्रबंधन द्वितीय और उद्यान विभाग तृतीय रहा। स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों की ओर से बनाई पेंटिंग प्रतियोगिता में सेंट ऐंथनी पब्लिक स्कूल प्रथम, ऑल सेंट कान्वेंट द्वितीय और भागीरथी विद्या सरोवर तृतीय रहा। इस मौके पर विधायक धन सिंह नेगी, डीएम सोनिका, एसएसपी बिमला गुंजियाल, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं आदि उपस्थित रहे। इधर, श्रीदेव सुमन विवि में कुलसचिव दिनेश चंद्रा, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टिहरी के सीआईएसएफ के मैदान में अधिशासी निदेशक (टीसी) एसआर मिश्रा, जिला न्यायालय में जिला जज मीना तिवारी ने ध्वजा रोहण किया।