{"_id":"5a6a117a4f1c1ba0268b66c2","slug":"151690092717-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र भेजा
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावितों से जलकर मूल्य वसूलने के विरोध में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जलकर और सीवर टैक्स माफ करने की मांग को लेकर लोगों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को खून से लिखा ज्ञापन भेजा। साथ ही शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को लोग बौराड़ी में राज्य आंदोलनकारी आकाश कृषाली के नेतृत्व में एकत्रित हुए। बांध प्रभावितों से जलकर और सीवर टैक्स वसूलने के विरोध में उन्होंने प्रदेश सरकार और जल संस्थान के विरोध में नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को खून से लिखा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन पर सीमा कृषाली, सीमा भंडारी, भूरी भंडारी, प्राची चौहान, सतेंद्र नेगी, रमेश सिंह रावत, बिजल दास, बीजी ममर्गाइं, चंदन लाल, तसलीम खान, लक्ष्मण सिंह रावत ने हस्ताक्षर किए हैं।