{"_id":"5a67661e4f1c1b72268b6036","slug":"151672598518-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी के विकास को सरकार बना रही कई महत्वपूर्ण योजनाएं:नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी के विकास को सरकार बना रही कई महत्वपूर्ण योजनाएं:नेगी
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्त रूप देने का कार्य कर रही है। कहा कि कोटी कालोनी में गंगा संग्रहालय, टिहरी झील में सी प्लेन उतारने, साहसिक खेल अकादमी का संचालन, झील में हेलीड्रम योजना और नई टिहरी-कोटीकालोनी रोपवे का निर्माण जल्द शुरू करवा रही है। योजनाओं के बनने से टिहरी उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन गंतव्य बनेगा।
भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में विधायक नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से 20 करोड़ की लागत से कोटी कालोनी में गंगा संग्रहालय बनेगा। कहा कि इसके उन्होंने ड्राफ्ट संस्कृति निदेशक को भेज दिया है। संग्रहालय में टिहरी शहर के ऐतिहासिक स्थल, घंटाघर, बदरीनाथ, सत्येश्वर मंदिर, राज दरबार आदि की प्रतिकृति बनाई जाएगी। विधायक ने सीएम त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा का आभार जताया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, डीडी बेलवाल, डा. जेपी बहुगुणा, अनीता कंडियाल, गीता नेगी, उदय रावत, विक्रम कठैत, विवेक बधानी, अबरार अहमद, विनोद बिष्ट आदि मौजूद थे।