{"_id":"5a63764d4f1c1bb3208b45ef","slug":"15164679806-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामणीधार में बंसत पंचमी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामणीधार में बंसत पंचमी मेला शुरू
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। स्कूली छात्र-छात्राओं की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जाखणीधार ब्लॉक के लामणीधार स्टेडियम में आठ दिवसीय वसंत पंचमी विकास मेले का आगाज हो गया।
विधायक धन सिंह नेगी ने मेले का शुभारंभ किया। कहा मेला आयोजन से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है। संस्कृति के संरक्षण में मेलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अगले वर्ष से वृहद स्तर पर वसंत पंचमी मेला आयोजित किया जाएगा। लामणीधार स्टेडियम का जल्द ही विस्तारीकरण किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि जाखणीधार प्रमुख बेबी असवाल ने मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर विक्रम सिंह कठैत, प्रधान कांतीराम, दर्शन लाल, रणवीर सिंह राणा, जयंती प्रसाद, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।