फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रत्येक जिले में आदर्श मार्केटिंग सोसायटी की होगी स्थापना: डा. धन सिंह 16-07-34

प्रत्येक जिले में आदर्श मार्केटिंग सोसायटी की होगी स्थापना: डा. धन सिंह 16-07-34

Tue, 26 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक जिले में  आदर्श मार्केटिंग सोसायटी की होगी स्थापना: डा. धन सिंह 16-07-34
नई टिहरी। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने और ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में एक-एक आदर्श मार्केटिंग सोसायटी गठन करने का निर्णय लिया है। मछली, आवास, आउट सोर्सिंग, पत्रकार, युवा, ठेकेदार, कुक्कुट पालन सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए नौ फेडरेशन गठित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता कल्याण योजना (एनसीडीसी) के तहत किसान ऋण मेले का शुभारंभ सहकारिता मंत्री एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां समिति का सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने टिहरी विधानसभा की 12 समितियों के करीब 500 किसानों को ढाई करोड़ के चेक बांटे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के लिए केंद्र सरकार से एनसीडीसी योजना के तहत 2500 करोड़ की राशि जुटाई गई है। कहा कि किसान को दो फीसदी ब्याज पर सस्ता ऋण उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिकी सुधारने का यह अभिनव प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत सरकार ने बजट में भी प्राविधान किया है। प्रत्येक किसान को केसीसी कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि किसान समूह के माध्यम से ऋण लेकर व्यवसाय शुरू करें। सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा ने बताया कि दक्षिण भारत के तहत यहां भी सहकारिता को मजबूत करना होगा। उप निबंधक आनंद एडी शुक्ला ने सहकारिता के क्षेत्र में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, प्रमुख जाखणीधार बेबी असवाल, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुर्साइं, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, उपाध्यक्ष श्यामलाल आर्य, उत्तम कठैत, सुरेश कुड़ियाल, बादर सिंह गुर्साइं, डा. राकेश लाल शाह, संगीता बड़ोनी, जीएम मुकेश माहेश्वरी, सौ सिंह, टीएस खाती, रघुवीर पंवार, अनुसूया नौटियाल, रागिनी भट्ट व विक्रम सिंह कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed