{"_id":"5a4280df4f1c1bd1408bf108","slug":"15143079653-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी निविदाएं निरस्त करने की मांग को लेकर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी निविदाएं निरस्त करने की मांग को लेकर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बड़ी निविदाएं निरस्त करने और ई-टेडरिंग के विरोध में 12 दिन से आंदोलनरत ठेकेदार संघ ने मंगलवार को लोनिवि कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। बुधवार को उन्होंने नगर में रैली निकालने का निर्णय लिया है। साथ ही 28 दिसंबर को तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
भिलंगना ब्लॉक के ठेकेदार बड़ी निविदाएं निरस्त करने और ई-टेडरिंग के विरोध में पिछले 12 दिन से आंदोलनरत हैं। मंगलवार को ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि बड़ी निविदाएं आमंत्रित कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में कपिल बडोनी, नत्थी सिंह रावत, गजेंद्र असवाल, प्यार सिंह, गंगाधर प्रसाद जोशी, केदार सिंह, रविंद्र बिष्ट, सूरत सिंह, भीम राज सिंह, ध्यान सिंह, शीशम सिंह रावत, भरत सिंह, विजय राम, मनोज थपलियाल, सूरत सिंह, सुरेश गिरी शामिल रहे।