{"_id":"5a412cd04f1c1b0f788b4df1","slug":"15142209092-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तलब की क्रिकेट छात्रावास की पत्रावलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तलब की क्रिकेट छात्रावास की पत्रावलियां
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। खेल निदेशालय के क्रिकेट छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर तहसील प्रशासन ने क्रीड़ा अधिकारी से छात्रावास की पत्रावलियां तलब की है। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने क्रीड़ा अधिकारियों को खिलाड़ियों को दिए जाने वाले भोजन के बजट और खेल कीट की रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा है।
क्रिकेट छात्रावास में 23 दिसंबर की शाम को खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने छापा मारा था। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छात्रावास में गंदगी का अंबार देखने पर नाराजगी व्यक्त की थी। खेल विभाग के अधिकारियों को छात्रावास की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। बीते रविवार को खेल विभाग की निदेशक विम्मी सचदेवा, संयुक्त निदेशक प्रशांत आर्य और हरिद्वार के क्रीड़ा अधिकारी जांच के लिए छात्रावास पहुंचे, लेकिन जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार के अवकाश पर होने से पत्रावलियों की जांच नहीं हो पाई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि छात्रावास में एक भी सुरक्षा गार्ड नहीं है। मीनू के अनुसार भोजन भी नहीं मिलता है। एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि शासन के निर्देश पर उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी से छात्रावास की सभी पत्रावलियां तलब की है। एक सप्ताह के अंतर्गत उन्हें सभी दस्तावेज तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।