{"_id":"5a3beb754f1c1bc5758ba70a","slug":"151387649319-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तर पर आयोजित करें कौशल विका कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तर पर आयोजित करें कौशल विका कार्यक्रम
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं एकीकृत हस्त शिल्प ऋण प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रम ब्लाक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश ने बताया कि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में 309 आवेदन मिले, जिनमें से 258 आवेदकों ऋण दिया गया। जिले में रिंगाल उद्योग के तहत नौ स्वयंसेवी संस्थाएं कार्य कर रही है। बैठक में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस धपोला, राकेश कुमार, एपी सिंह, केएस राणा, रेखा पुंडीर आदि मौजूद थे।
वहीं डीएम ने स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की बैठक में स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को ऋण देने के निर्देश दिए। आरसेटी के निदेशक सूरज प्रकाश ने बताया कि संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त 48 आवेदनकर्ताओं के आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को भेजे गए हैं। इस मौके पर नाबार्ड के उप महाप्रबंधक कृष्णा सिंह, डा. पीएस रावत आदि मौजूद थे।