{"_id":"5a3beb6d4f1c1b8b688b9ed6","slug":"15138764857-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया नागरिक मंच की मांग का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया नागरिक मंच की मांग का समर्थन
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी (ब्यूरो)। बांध प्रभावितों एवं विस्थापितों से जलकर, सीवर शुल्क न लेने और सस्ती दरों पर बिजली देने की नागरिक मंच की मांग के समर्थन में टिहरी विधायक धन सिंह नेगी भी उतर आए हैं।
विधायक नेगी ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि लंबे समय से बांध प्रभावित एवं विस्थापित पानी, बिजली के बिल माफ करने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने प्रकरण को मंत्री मंडलीय उप समिति को भी सौंपा है। ऐसे में जिला प्रशासन पूर्व की भांति जलकर एवं सीवर शुल्क की वसूली पर रोक लगाएं। उन्होंने डीएम को बिल वसूली को स्थगित करने के लिए जल संस्थान को आदेश निर्गत करने को कहा।