{"_id":"5a3a9dab4f1c1bf4688c26ea","slug":"151379104210-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी संस्कृति को संजो रहे लोगों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी संस्कृति को संजो रहे लोगों को सम्मानित किया
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक मुख्यालय में जौनपुरी लोक कला मंच ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृ़ति को बचाने वालों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया है। कलाकारों ने गढ़वाली, जौनसारी और भक्ति गीतों से समां बांध दिया।
कंडीसौड़ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रीतम पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है, इसको संजो रहे लोगों को सम्मानित कर कला मंच ने सराहनीय कार्य किया है। कला मंच के संयोजक अर्जुन सेमल्याट ने कहा कि आज की पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर भाग रही है, ऐसे समय में अपनी संस्कृति को संजोए रखना बड़ी चुनौती बन गई है। कला मंच ने देवेंद्र चमोली, राम सिंह राणा, रामकौशल, कुंका दास, गुंदरू, मुरारी लाल को सम्मानित किया। सास्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से की गई। उसके बाद अर्जुन सेमल्याट ने ठंडी हवा मां तेरी लटुली उडाणी गीत गाकर दर्शकों का मनमोह लिया। राम सिंह राणा ने सेम नागराजा की स्तुति कर माहौल भक्तिमय बना दिया। देवेंद्र चमोली ने किष्किंधा कांड कुछ ले सौला गोरा दुई भाई की शानदार प्रस्तुति दी। लोक गायक राम कौशल, मुकेश नौटियाल, रेनू पंवार, गीता रावत ने महासू देवता पर शानदार गीत गाया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बबीता शाह, महावीर सेनवाल, बुद्धि सिंह बिष्ट, चमनलाल शाह, राकेश बयाड़ा, टीएचडीसी सेवा के वरिष्ठ प्रबंधक अमर दीप, यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक अमन, राम सिंह बुढाण, शैला गुसाईं, महावीर चौहान और राम सिंह राणा आदि मौजूद थे।