{"_id":"5a3a9caf4f1c1b686a8bae69","slug":"151379078914-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें छात्र
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भारतीय सेना में अधिकारी बने फलेंडा के राहुल डबोला को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। राहुल की प्राथमिक इसी शिक्षा शिशु मंदिर से हुई है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने वालों की सफलता कदम चूमती है।
भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत फलेंडा निवासी नेत्र सिंह डबोला के पुत्र राहुल डबोला सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। सामान्य परिवार में जन्मे राहुल की प्राथमिक शिक्षा घनसाली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई है। बुधवार को स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राकेश बहुगुणा ने कहा कि राहुल ने क्षेत्र के साथ ही स्कूल का नाम भी रोशन किया है। अन्य छात्रों को भी राहुल से प्रेरणा लेनी चाहिए। राहुल ने कहा कि वह जब भी छुट्टी आएंगे तो स्कूल के बच्चों से आकर जरूर मिलेंगे। इस मौके पर पारेश्वर प्रसाद बडोनी, चंद्र किशोर मैठाणी, शीशराम कोठियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, कपूर सिंह पंवार, हर्षमणी मैठाणी, भूपेंद्र सिंह, उदय सिंह पंवार, मुरारीलाल गैरोला, जगदंबा प्रसाद पेटवाल, डा. रमेश भट्ट, कुशहाल सिंह और सीमा आदि मौजूद थे।