{"_id":"5a3a9c984f1c1b156b8bd787","slug":"15137907669-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल चंबा में दिव्यांग छात्रों को बाटेंगे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल चंबा में दिव्यांग छात्रों को बाटेंगे उपकरण
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 22 दिसंबर को बीआरसी केंद्र चंबा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया जाएगा।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शिविर में 31 जुलाई 2016 और एक सितंबर 2016 को बीआरसी केंद्र चंबा और बीआरसी थत्यूड़ की ओर से चिह्नित किए गए दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ही एलिम्को कानपुर की टीम के सहयोग से सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। चिह्नित किए गए दिव्यांग छात्र-छात्राएं शिविर में आकर सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्र-छात्रा और उनके एक परिजन के लिए केंद्र में भोजन व्यवस्था और उनको आने-जाने का किराया भी दिया जाएगा।