{"_id":"5a3946a34f1c1b9e678c2b1b","slug":"151370322418-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हें छात्रों ने गलती से मिस्टेक गीत पर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हें छात्रों ने गलती से मिस्टेक गीत पर लूटी वाहवाही
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल कैंपटी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान स्कूल की स्मारिका दि हिमालयन किताब का भी विमोचन किया गया।
हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल कैंपटी के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीईओ (बेसिक) सुदर्शन सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि रमनदीप मारवाह, विजेंद्र सिंह चौहान और एसपी चमोली ने किया। समारोह में छात्रों ने हिमाचली गीत पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा छात्रों ने शोलो डांस, गलती से मिस्टेक, कान्हा सो जा जरा... पर नृत्य किया। समारोह में छात्र कृशिव उनियाल, आरोही पंवार को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। सामान्य ज्ञान में ब्लू हाउस और अंग्रेजी में रेड हाउस को ओवर ऑल ट्राफी प्रदान की गई। स्कूल के निदेशक एसपी चमोली ने बताया कि हिमालयन साहसिक संस्थान की ओर से छात्रों के बीच साहसिक खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जाती है। इस मौके पर माधुरी चमोली, डा. अमिता उनियाल, सुरेंद्र पंवार, जयपाल राणा, विक्रम पंवार, रमेश नौटियाल आदि मौजूद थे।