{"_id":"5a3945ac4f1c1bc8678c274d","slug":"151370297713-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां खोदकर सड़क किनारे लावारिश छोड़ दिए मिट्टी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां खोदकर सड़क किनारे लावारिश छोड़ दिए मिट्टी के ढेर
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। दो माह बाद भी चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा खोदी गई नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर बहने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। गुस्साए लोगों ने शीघ्र नाली नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर कुछ माह पूर्व एक निजी मोबाइल कंपनी ने केबल लाइन बिछाने के लिए बरसाती नालियां खोद डाली। इतना ही नहीं खुदान की मिट्टी के ढेर भी सड़क किनारे लगे हुए हैं। इससे सड़क संकरी होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं नालियां नहीं बनने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नगर के विजेंद्र धनोला, पूरण सिंह चौहान, गणेश सेमवाल ने शीघ्र नालियां का निर्माण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं लोनिवि के एई केएस रावत का कहना है कि निजी मोबाइल कंपनी की केबल लाइन बिछाने का काम देर से पूरा होने के कारण नाली का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। अब नालियां बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की जा रही है।