{"_id":"5a2c178b4f1c1bb6678c0d5f","slug":"15128391872-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांठी-डोबरा पुल निर्माण की एक और बाधा हुई दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांठी-डोबरा पुल निर्माण की एक और बाधा हुई दूर
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। चांठी-डोबरा पुल निर्माण की एक बड़ी बाधा दूर हो गई है। पुल जोड़ने को चुनौती बने रस्से (रोप) खिंचने का काम शुरू हो गया है। लोनिवि, कोरियाई कंसलटेंस और कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने ट्रायल के तौर पर 702 मीटर लंबे 20 टन के रोप को आरपार करवाने में सफलता पाई है। अब 23 रोप खिंचने शुरू होंगे। करीब दो से तीन माह का वक्त लगेगा।
टिहरी बांध की झील के ऊपर वर्ष 2006 से बन रहे चांठी-डोबरा पुल निर्माण में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगी है। नाबार्ड ने कार्य को पूरा करवाने के लिए लोनिवि को 74 करोड़ 95 लाख जारी किया था। पुल निर्माण में बजट और 20-20 टन के 24 रस्से (रोप) खिंचने सबसे बड़ी चुनौती बने थे। ट्रायल के तौर एक 702 मीटर लंबे रोप को आरपार करने में सफलता मिल चुकी है। इसके बाद अन्य 23 रोप खिंचने का काम भी शुरू हो गया है। लोनिवि की माने तो, दो-तीन माह में रोप खिंचने से लेकर इनकी सेटिंग का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद 440 मीटर झूला पुल को जोड़ा जाएगा। अभी तक 760 मीटर लंबे पुल पर डोबरा की साइड 260 मीटर की आरसीसी, चांठी की तरफ 25 मीटर एप्रोच पुल, 58-58 मीटर के चार टॉवरों का निर्माण, स्टैथनिंग, सात सौ मीटर कैटवॉक आदि काम पूरा हो चुका है।
कोट
मुख्य पुल को जोड़ने को ट्रायल के तौर पर 20 टन के एक रोप को आरपार करवाने में सफलता मिल चुकी है। अब अन्य 23 रोपों को खिंचने का काम शुरू हो रहा है। दो-तीन माह में रोप खिंचने से लेकर सेटिंग के कार्य में लगेगा।
विज्ञापन
-एसएस मखलोगा, सहायक अभियंता चांठी-डोबरा प्रोजेक्ट।