फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सौहार्द बनाए रखने के आश्वासन पर घर लौटे दलित परिवार

सौहार्द बनाए रखने के आश्वासन पर घर लौटे दलित परिवार

Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
सौहार्द बनाए रखने के आश्वासन पर घर लौटे दलित परिवार
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में दलित और सवर्णों के बीच उपजा विवाद प्रशासन के हस्तक्षेप और दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौते के बाद सुलझ गया है। दलित परिवार पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में गांव लौट गए हैं। हालांकि दलित परिवार के नौ सदस्यों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, बावजूद उनके भी जल्द घर लौटने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

गंगी गांव में एक दिसंबर को बारात में ढोल बजाने को लेकर दलित और सवर्णों के बीच विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दलित परिवार के 26 सदस्यों ने पुलिस और ग्रामीणों पर धमकाने का आरोप लगाया। उनसे खतरा बताकर बच्चों के साथ ब्लॉक मुख्यालय में शरण लिए हुए थे। दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं होने पर सीओ हीरा सिंह रौथाण को गंगी जाना पड़ा। शुक्रवार को डीएम सोनिका और एसएसपी विमला गुंज्याल भी मामला सुलझाने घनसाली पहुंचे। शुक्रवार देर रात सीओ, गंगी के प्रधान और ग्रामीणों की ओर से विवाद को समाप्त करने का लिखित पत्र लेकर दलितों के बीच पहुंचे। मामले का राजनीतिक रूप लेते देख प्रशासन ने ब्लॉक में धारा 144 लगा दी। प्रशासन और ग्रामीणों से मिले आश्वासन के बाद दलित परिवार के 17 सदस्य शनिवार को एसडीएम चतर सिंह चौहान और सीओ हीरा सिंह रौथाण के साथ गांव रवाना हो गए। जहां गांव के सोमेश्वर महादेव मंदिर में प्रशासन और पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे के प्रति सौहार्द बनाए रखने का लिखित समझौता कराया जाएगा। सीओ ने बताया कि दलित परिवारों के जो नौ लोग मौजूद नहीं है, उनसे घर लौट रहे परिजनों की बात हुई है। जिसमें उन्होंने अपने निजी काम से व्यस्त बताते हुए जल्द गांव लौटने की बात कही है।
विज्ञापन




फोटो-
दोनों पक्षों के सहमति से निपटा मामला
नई टिहरी। डीएम सोनिका एवं एसएसपी विमला गुंज्याल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर बताया कि अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के लोगों के बीच जो विवाद हुआ था, वह सुलझ गया है। डीएम ने बताया कि गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क समेत सात समस्याओं के निराकरण का जल्द प्रयास किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि कई दिनों से गायब राकेश लाल को ढूंढने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता प्रमुख खुशीराम रतूड़ी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संघ ऐसी अमानवीय घटनाओं का समर्थन नहीं करता है। कहा कि सभी हिंदुओं को सौहार्दपूर्ण ढंग से रहकर समाज को जोड़ने काम करना चाहिए। इस मौके पर संघ के नगर संचालक सतीश थपलियाल, प्रचार प्रमुख अरुण परमार, गोपीराम चमोली, विभाग प्रचारक नरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed