{"_id":"5a2acac44f1c1b87698c0806","slug":"151275399511-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय इंटर कालेज रणाकोट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही छात्रों ने विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन कर व्यंजन भी परोसे।
शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेश रावत, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह और प्रधानाचार्य डीके शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर देते हुए विद्यालय की समस्याओं को दूर करने के लिए मिलकर प्रयास करने को कहा। छात्र-छात्राओं ने गुजराती, गढ़वाली, कुमाऊंनी गीत, नृत्य, नाटक की शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही ऊर्जा, पर्यावरण सरंक्षण, स्वच्छता आदि पर मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी, विभिन्न गढ़वाली व्यंजनों के भी स्टॉल लगाए। इस मौके पर अनीता बहुगुणा, रश्मि रतूड़ी, राधा प्रजापति, सतीश जोशी, प्रमोद बिजल्वाण, दिनेश बिजल्वाण, विश्व प्रकाश मेहरा, मुकेश चौहान, सोहन लाल भट्ट आदि मौजूद थे।