{"_id":"5a2acac04f1c1b6a678c0a64","slug":"151275399117-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी रोड़ पर खुला हिलांश किसान बिक्री केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी रोड़ पर खुला हिलांश किसान बिक्री केंद्र
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एकीकृत आजीविका मिशन हिलांस किसान आउटलेट के सहयोग से आजीविका के तहत संचालित किसान बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया है। स्थानीय उत्पादों का बिक्री केंद्र खुलने से कृषि उत्पादकों को लाभ मिल सकेगा। बिक्री केंद्र के संचालन में स्वयं सेवी संगठनों की अहम भूमिका होगी।
शुक्रवार को यहां मसूरी रोड पर डीएम सोनिका ने हिलांस किसान विपणन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बिक्री केंद्र खुलने से जहां किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी वहीं, लोगों को केंद्र पर पहाड़ी उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। डीएम ने केंद्र के संचालन में स्वयं सेवी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि पहाड़ी उत्पादों की जानकारी स्थानीय स्तर पर आने वाले पर्यटकों को भी दें, जिससे उत्पादों की खरीदारी बढ़ सके। बताया गया कि इस आउटलेट परियोजना के केंद्र में पहाड़ी दाले, मसाले, मंडवे का आटा, रोटाना, अर्से, अचार आदि उत्पाद मिलेंगे। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगाईं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी, आजीविका परियोजना के डीपीएम डा. एचबी पंत, नोडल अधिकारी आजीविका ललित नैथानी, सहायक प्रबंधक मनमोहन सिंह आदि मौजूद थे।