{"_id":"5a257ffd4f1c1b72548c1317","slug":"1512407166915-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर से नए ओटी का शुरू हो संचालन: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर से नए ओटी का शुरू हो संचालन: नेगी
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर 15 दिसंबर से नए ऑपरेशन थिएटर का संचालन शुरू करने, सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने, ठंड को देखते हुए मरीजों को अतिरिक्त कंबल देने, हिटर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
सोमवार को विधायक धन सिंह नेगी ने जिला अस्पताल बौराड़ी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अस्पताल के लिए पार्किंग का शासनादेश जारी किया गया है, जिला प्रशासन स्तर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बिना बताए छुट्टी पर चल रहे सर्जन डा. गौरव मिश्रा का जवाब-तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका से अस्पताल में 20 कूड़ादान लगाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सीपी त्रिपाठी ने बताया कि पांच लाख की विधायक निधि से निर्मित किए जा रहे नए आपरेशन थिएटर का निर्माण एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगा। इस मौके पर डीसीडीएफ अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, उदय रावत, नरेश नेगी, बलवीर नेगी, विजय कठैत, अबरार अहमद, बालकृष्ण भट्ट, आरएस रांगड, सिस्टर तुलसा, अमर सिंह आदि मौजूद थे।