{"_id":"5a257ff94f1c1bee688bf993","slug":"15124071631-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक संपति पर लगाया कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक संपति पर लगाया कब्जा करने का आरोप
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी विस्थापित जनकल्याण समिति ने पुनर्वासित क्षेत्र रोशनाबाद हरिद्वार में भूूमाफियों की ओर से गठित नवोदय नगर समिति पर सामुदायिक संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। समिति ने पुनर्वास निदेशक से मुलाकात कर संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने की मांग की है।
जन कल्याण समिति ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पुनर्वास निदेशक से मुलाकात कर समस्याएं बताई। बताया कि रोशनाबाद में पुनर्वासित हुए लोगों के लिए पुनर्वास निदेशालय ने बारातघर, डोअर मैट्री भवन, पानी की टंकी आदि निर्माण करवाया था, जिनका रखरखाव ग्राम पंचायत के माध्यम से होता था। विस्थापितों को बारातघर, डोअर मैट्री से लेकर पानी निशुल्क दिया जाता था, लेकिन वर्तमान प्रधान ने गैर विस्थापितों की नवोदय नगर समिति को बारातघर, डोअर मैट्री, पानी की टंकी हैंडओवर कर दी है। ऐसे में अब विस्थापितों से शादी विवाह में 11 हजार रुपये बारातघर के ओर पांच-पांच हजार रुपये पानी के लिए जा रहे हैं। उन्होंने पुनर्वास निदेशक से संपत्तियों को कब्जा मुक्त करवाकर इनका संचालन विभाग या बांध प्रभावितों से ही करवाने की मांग की है। पुनर्वास निदेशक सोनिका ने जल्द समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिया। मुलाकात करने वालों में अतोल गुसाईं, जयकृष्ण, कुंवर बिष्ट, महिपाल गुसाईं आदि शामिल थे।