{"_id":"5a05dd144f1c1bb6678bad80","slug":"15103338154-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभाएगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभाएगा मंच
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। लंबित समस्याओं के निराकरण, रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का गठन किया गया है। संयोजक मंडल के लिए नौ लोगों को नियुक्त किया गया।
सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में आयोजित बैठक में आंदोलनकारी इशरार अहमद फारूकी ने कहा कि राज्य बनने के बाद कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं, लेकिन अभी भी पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे कई ज्वलंत समस्याओं का निराकरण बाकी है। बैठक में संयोजक मंडल का गठन करते हुए जयप्रकाश पांडेय, महिपाल सिंह नेगी, देवेंद्र दुमोगा, देवेंद्र नौडियाल, शांति प्रसाद भट्ट, उर्मिला महर, मुशर्रफ अली, उत्तम तोमर, वीरचंद रमोला को सदस्य बनाया गया, जबकि आकाश कृषाली को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिले में करीब चार सौ से अधिक आंदोलनकारी है, जिन्हें राज्य के मुद्दों के निराकरण को एक मंच पर आने के लिए जोर दिया गया। इस मौके पर हरेंद्र तोपवाल, रंजन तोपवाल, साब सिंह सजवाण, राजेंद्र पैन्यूली, सुंदर लाल उनियाल, कमल सिंह महर, किशोरी लाल चमोली आदि मौजूद थे।