फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पांच करोड़ से सवरेगी चंबा की विद्युत लाइनें

पांच करोड़ से सवरेगी चंबा की विद्युत लाइनें

Tue, 07 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ से सवरेगी चंबा की विद्युत लाइनें
चंबा (टिहरी)। पालिका क्षेत्र चंबा में सड़क और घरों के ऊपर झूलते बिजली के तारों की समस्या से जल्द लोगों को निजात मिलेगी। दिसंबर से ऊर्जा निगम झूलते एलटी और एचटी लाइन के पुराने तारों को बदलने का काम शुरू करने जा रहा है। पांच करोड़ की लागत से लाइन मरम्मत और पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की लचर विद्युत व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए ऊर्जा निगम ने कमर कस ली है। नगर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 5 मेगावाट का ट्रांसफार्मर की जगह 10-10 मेगावाट के दो नए ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अमित तोमर ने बताया कि आईपीडीएस योजना के तहत पांच करोड़ की लागत से यह कार्य किया जाना है। योजना के तहत एक्सलम्पि केबलें लगाई जाएगी। जिससे बिजली की चोरी रुक जाएगी। साथ ही तारों पर करंट आने का खतरा नहीं बना रहेगा। जर्जर पुराने बिजली के खंभे बदले जाएंगे। पांच से छह माह के अंतर्गत सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में बिजली के बार कई घरों की छतों के ऊपर से होकर गुजर रहे हैं, जिन पर अक्सर बंदर झूलते रहते हैं। जिससे आए दिन आपूर्ति बाधित हो जाती है। विद्युत लाइनों की मरम्मत और नई केबल बिछने के बाद लोगों को समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed