{"_id":"5a01e1fc4f1c1baf678b9faa","slug":"15100729234110-55-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में आई 110 शिकायतों में से 55 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में आई 110 शिकायतों में से 55 का निस्तारण
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 110 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें डीएम सोनिका ने 55 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य शिकायतों को दो सप्ताह में निपटाने के निर्देश दिए गए। चमियाला नगर पंचायत में शामिल चार गांव के लोगों ने भी विरोध जताया है। ऊर्जा निगम, पेयजल निगम के ईई और सीईओ के अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में विधायक शक्तिलाल शाह भी शामिल हुए। धूम सिंह, सोहन सिंह, कुंवर सिंह, मोहन सिंह, अवतार सिंह ने बताया कि कहा कि गांव में जगह-जगह बिजली के तार झूल रहे हैं। विधायक ने निगम के एसडीओ छेदी लाल को लाइन की मरम्मत करने के निर्देश दिए। थार्ती गांव में 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त नहरों और छोटी गूलों की मरम्मत कराने की मांग की गई। भगत सिंह गुसाईं ने बताया कि मल्यकोट सड़क निर्माण में लोनिवि विस्फोट कर रही है, जिससे लोगों के घरों में दरार पड़ रही है। डीएम ने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं दिया जाता है, तब तक ठेकेदार को भुगतान न करें। शिक्षा की बदहाल व्यवस्था से नाराज विधायक ने शिक्षा विभाग को मानक के अनुरूप शिक्षक तैनात करने के निर्देश दिए। लोगों ने ग्राम पंचायत चमियाला, लाटा, श्रीकोट गांव और बिलेश्वर को नगर पंचायत चमियाला से बाहर रखने की मांग पर डीएम ने कहा कि मामले को शासन को भेजा जाएगा। डीएम ने बताया कि भिलंगना में भी निशुल्क 555 स्वास्थ्य सेवा शुरू की गई है। मरीज घर बैठे इसका लाभ उठा सकते हैं। तहसील दिवस में प्रमुख विजय गुनसोला, एसडीएम चतर सिंह, बीडीओ बीपी रिंगोड़ी आदि मौजूद थे। नरेंद्रनगर तहसील दिवस में एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनी। छह शिकायतें दर्ज हुई। नैनबाग में तहसीलदार जालम सिंह राणा ने समस्याएं सुनी। 21 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें 4 का ही निस्तारण हो पाया।