{"_id":"59f215be4f1c1b71548b934c","slug":"15090375822-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीड़ा प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीड़ा प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय ओवर ऑल चैंपियन
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक अंतर संकाय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय ओवरऑल चैंपियन रहा।
पीजी कालेज के अंतर संकाय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने कहा कि क्रीड़ा गतिविधि उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए बहुत जरूरी है। प्रतियोगिता के तहत पुरुष वर्ग कबड्डी में विज्ञान संकाय विजेता रहा। महिला वर्ग कबड्डी में वाणिज्य संकाय ने विज्ञान संकाय को पराजित किया। पुरुष वर्ग गोला फेंक में एमएससी प्रथम सेमेस्टर के हार्दिक और महिला वर्ग में बीए तृतीय सेमेस्टर की मुक्तिका डोभाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के सुमन सिंह और महिला वर्ग में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की शिवानी प्रथम रही। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के सुमन सिंह ने पुरुष वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की मनीषा बंगवाल प्रथम रही। महिला वर्ग वॉलीबाल में वाणिज्य संकाय विजेता रहा। टीम मैनेजर डा. संजीब सिंह नेगी, डा. जसवंत चौहान, डा. इंदुशेखर ममगाईं, क्रीड़ा प्रशिक्षक अरविंद राणा और यजुवेंद्र चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव डा. कुलदीप सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष गौरव रावत, सचिव देवांग चमोली, प्राध्यापक डा. एके सिंह, डा. गिरजा शंकर यादव, डा. हर्ष नेगी, डा. अजय उनियाल, डा. डीपीएस भंडारी, डा. निरंजना शर्मा, डा. रजनी गुसाईं, विवि प्रतिनिधि प्रदीप रावत, पर्वत कुमाईं, पंकज बरवान, हितेश चौहान और राहुल बुटोला आदि मौजूद थे।