{"_id":"59f214c44f1c1bc9678b7c65","slug":"15090373329-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम प्रोजेक्ट में जीआईसी पुजारगांव रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम प्रोजेक्ट में जीआईसी पुजारगांव रहा प्रथम
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के जीआईसी भवान में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए।
जीआईसी भवान में आयोजित विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदर्श कालेज के प्रधानाचार्य एसके सहगल ने किया। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयोग करने से ही नई खोज होती है। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में जीजीआईसी थत्यूड़ पहले और जीआईसी भवान दूसरे स्थान पर रहे। स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना प्रदर्शनी में जीआईसी नौघर की मनीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अपशिष्ट प्रबंधन एवं जलाशयों का संरक्षण में जीआईसी कैंपटी के हरीश लाल प्रथम रहे। डिजिटल एवं तकनीकी समाधान में एहसान सहगल थत्यूड़, संसाधन प्रबंधन एवं खाद्य सुरक्षा में रोहित श्रीकोट, परिवहन एवं संचार में उम्मेद सिंह आनंद चौक, गणितीय में मुकेश लाल जीआईसी नकुुर्ची ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर विज्ञान प्रदर्शनी की स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना में सानिया बडियारी गुरूराम राय थत्यूड प्रथम, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जलाशयों का संरक्षण में बादल सिंह बंगसील, डिजीटल एवं तकनिकी समाधान में ऋषभ म्याणी, संसाधन प्रबंधन एवं खाद्य सुरक्षा में काजल राणा श्रीकोट, परिवहन एवं संचार में पीयूष पंवार जीआईसी श्रीकोट प्रथम रहे। टीम प्रोजेक्ट में जीआईसी पुजारगांव ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर जौनपुर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत, मंत्री मदन सेमवाल, पीडी जौनपुरी, अमीचंद भान, एसएस नेगी, कमलेश सकलानी और संजय नौटियाल आदि मौजूद थे।