फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ठेकेदार संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

ठेकेदार संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

Thu, 26 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
नई टिहरी। ठेकेदार संघ लोनिवि की बैठक में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी ठेकेदार संघ की समस्याओं का निस्तारण न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

ध्यान सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 12 सितंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आश्वासन पर अगले दिन विधायक धन सिंह नेगी ने ठेेकेदारों का क्रमिक अनशन स्थगित करवाया। तब से कैबिनेट की कई बैठक हो चुकी है, लेकिन ठेकेदारों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है। सचिव मान सिंह रौतेला ने बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। ध्यान सिंह रावत को मुख्य चुनाव अधिकारी और दिवाकर प्रसाद भट्ट को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। 10 नवंबर तक सदस्यता शुल्क जमा करने और उसी दिन नामांकन की तिथि तय गई है। 13 नवंबर को सुबह 10 बजे से मतदान होगा। उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। बैठक में हर्षपति सेमवाल, भगवती प्रसाद उनियाल, विनोद मंमगाई, जयेंद्र रावत, शूरवीर रावत, संजू थपलियाल, जयेंद्र रावत, मोहन लाल सेमवाल, दरम्यान सिंह कलूडा व त्रिलोक चंद रमोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed