{"_id":"59f0c7374f1c1b9f678b7591","slug":"150895194217-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों में छह और शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों में छह और शामिल
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। डीएम सोनिका की अध्यक्षता में हुई राज्य आंदोलनकारी चिह्नीकरण समिति की बैठक में जांच रिपोर्ट के बाद छह राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण किया गया है। अन्य 35 आवेदन पत्रों पर एलआईयू, एसडीएम और कारागार अधीक्षक के माध्यम से फिर से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 42 आवेदनों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में निरस्त किया गया है।
बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम ने शहीद स्मारक बनाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्मारक बनाने के लिए टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने भी विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की बात कही है। डीएम ने कहा कि जिले में 400 राज्य आंदोलनकारी चिह्नित किए जा चुके हैं। जिन राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण किया गया है, उनमें शांति प्रसाद भट्ट पुत्र सुरेंद्र प्रसाद भट्ट, जयप्रकाश कोठारी पुत्र मोहनलाल कोठारी ग्राम हड़म मल्ला चंबा, विनोद कुकरेती कैलाशगेट मुनिकीरेती, धीरेंद्र बडोनी निवासी ग्राम कंडोली कीर्तिनगर, विद्यादत्त रतूड़ी ग्राम नवाकोट जाखणीधार, उत्तम सिंह कठैत ग्राम सरकंडा घनसाली शामिल हैं। बैठक में एडीएम डा. एसके बरनवाल, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, सदस्य दिनेश डोभाल, उत्तम सिंह पुंडीर, यशपाल सजवाण, डा. राकेश भूषण गोदियाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, उपेंद्र थपलियाल, नीरज खंडूड़ी आदि मौजूद थे।