{"_id":"59f0c72c4f1c1b59678b7ab9","slug":"150895193015-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार सभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार सभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव 12 नवंबर को होगा। इससे पूर्व 25 से 31 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान और पांच नवंबर को नामांकन किया जाएगा।
बुधवार को व्यापार सभा भवन में नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बैठक की गई। निर्णय लिया गया कि 25 से 31 अक्तूबर तक नए व्यापारियों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बिना सदस्यता के कोई भी व्यापारी चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी नहीं निभा सकेगा। चुनाव अधिकारी विजयपाल रावत ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि 5 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। बताया कि 12 नवंबर को मतदान और उसी शाम को मतगणना भी कर दी जाएगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए हरिकृष्ण भट्ट, शक्ति जोशी और वीरेंद्र सेमवाल को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया। इधर, चुनाव तिथि घोषित होते ही संभावित उम्मीदवारों में चुनाव को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। संभावित उम्मीदवारों ने दुकानदारों के बीच सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल, व्यापार सभा अध्यक्ष संजय बहुगुणा, अब्दुल अतीक, विक्रम सिंह चौहान, राजेंद्र राणा, दर्मियान सिंह सजवाण, शूरवीर चंद रमोला, दर्शन लाल सकलानी आदि मौजूद थे।