फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एक युवक ने पिपलडाली पुल से कूदकर झील में लगाई छलांग

एक युवक ने पिपलडाली पुल से कूदकर झील में लगाई छलांग

Wed, 18 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
एक युवक ने पिपलडाली पुल से कूदकर झील में लगाई छलांग

विज्ञापन
नई टिहरी। एक युवक ने टिहरी बांध की झील में छलांग लगाई। जल पुलिस एवं गोताखोरों ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बुधवार को ढुंगीधार निवासी सचिन कठैत (26) पुत्र सोहन सिंह कठैत अपने साथी युवक प्रवीन के साथ पिपलडाली पुल के तरफ घूमने गया था। दोनों युवकों ने पिपलडाली पुल के ऊपर मोबाइल से सेल्पी ली। सेल्पी लेने के बाद सचिन पुल के ऊपर बैठ गया। इसके बाद अचानक युवक ने करीब 2.30 बजे पुल से झील में कूद गया। साथी युवक ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी पिपलडाली एवं परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बांध की झील में युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जल पुलिस एवं गोताखोरी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बावजूद युवक का पता नहीं चल पाया। युवक मुंबई के केनरा बैंक में कार्यरत था। वर्तमान में दीपावली की छुट्टी में घर आया था। बताया जा रहा है कि युवक काफी दिन से डिपरेशन में था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों से लेकर शुभचिंतक घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं युवक की माता से लेकर अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिपलडाली चौकी प्रभारी हरीश थपलियाल ने बताया कि काफी खोजबीन करने पर भी युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक को ढूंढने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed