फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सरकार ने दीपावली पर घनसाली को दी छह सड़कों की सौगात

सरकार ने दीपावली पर घनसाली को दी छह सड़कों की सौगात

Wed, 18 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने दीपावली पर घनसाली को दी छह सड़कों की सौगात

विज्ञापन
नई टिहरी। सड़क नहीं होने से परेशानियां उठा रहे घनसाली विधानसभा के दो दर्जन से अधिक गांव को सरकार ने दीपावली पर सड़कों की सौगात दी है। सरकार ने इन गांव को जोड़ने के लिए छह सड़कों का शासनादेश जारी कर लोनिवि को तत्काल डीपीआर भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में बेड़ों की संख्या 30 की गई है, जबकि सेंदुल में विद्युत सब स्टेशन खोलने की भी स्वीकृति दी है।

घनसाली विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव वर्तमान में भी सड़क सुविधा से जूझ रहे हैं। ग्रामीण कई किमी पैदल चलने को मजबूर हैं, लेकिन अब विधायक शक्ति लाल शाह के प्रयास से सरकार ने मथकुड़ी-पंगरियाणा तीन किमी, तिनगढ़-जखाणी पौने पांच किमी, कठूड़ तल्ला-लुंथरू-कुराली सात किमी, पडागली गांव से लांगूधार छह किमी, जखन्याली के डांडासारी तोक से ढाबसौड़ तक छह किमी सड़क की स्वीकृति मिल गई है। साथ ही मोलगढ़-थार्ती-ठेला साढ़े आठ किमी मोटर मार्ग का डामरीकरण, सुधारीकरण करने का भी निर्णय लिया है। कुल 34.45 लंबी इन सड़कों के निर्माण एवं डामरीकरण पर नौ करोड़ 72 लाख खर्च होगी। सड़कों के निर्माण से करीब दो दर्जन से अधिक गांव को लाभ मिलेगा। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का विस्तार कर इसमें 30 बेड और लगाने एवं सेेंदुल में विद्युत सब स्टेशन खोलने की भी सीएम ने स्वीकृति दी है। सरकार ने योजनाओं का शासनादेश जारी करते हुए लोनिवि को सड़कों, ऊर्जा निगम और स्वास्थ्य विभाग को डीपीआर भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टोकनमनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed