फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मख्लवाणु गांव में राज बग्वाल की परंपरा अभी भी जिंदा

मख्लवाणु गांव में राज बग्वाल की परंपरा अभी भी जिंदा

Wed, 18 Oct 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
मख्लवाणु गांव में राज बग्वाल की परंपरा अभी भी जिंदा

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। राजशाही के जमाने से मख्लवाणु में राज बग्वाल मनाने की परंपरा आज भी जिंदा है। राज परिवार के लोगों ने छोटी दीपावली से एक दिन पूर्व स्वांले-पकोड़े बनाकर और भैले जलाकर राज बग्वाल का जश्न मनाया। इतना ही नहीं प्रवासी परिवार भी जश्न में शरीक होने के लिए गांव पहुंचे।
मख्लवाणु गांव में तीन दिन तक दीपावली का पर्व मनाया जाता है। राजशाही के दौर से गांव में छोटी दिवाली से एक दिन पूर्व राज बग्वाल मनाने की परंपरा चली आ रही है। राज बग्वाल मनाने के लिए इस बार भी देहरादून, दिल्ली और अन्य स्थानों से प्रवासी लोग गांव पहुंचे थे। मंगलवार को ग्रामीणों ने राज बग्वाल को मनाने के लिए स्वांले-पकोड़े बनाए। इसके बाद ग्रामीणों ने रात को भेलो खेला। प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह कुंवर, दीवान सिंह कुंवर का कहना है कि राजशाही के समय से त्रयोदशी के दिन से बग्वाल (दीपावली) मनाई जा रही है।
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़
नई टिहरी (ब्यूरो)। दीपावली पर बाजारों में खूब रौनक रही। नगर के नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथीपुरम, चंबा, घनसाली, चमियाला, लंबगांव, कंडीसौड़ समेत अन्य बाजारों में लोगों ने जमकर खरीददारी की, जबकि टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने भी नगरक्षेत्र में भ्रमण कर दीपावली की बधाई दी। वहीं जिलाधिकारी सोनिका ने भी अधिकारी-कर्मचारियों ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed