{"_id":"59e63a1c4f1c1b86698b6489","slug":"15082604493-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड में इस दिवाली भी नहीं होंगे घर रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड में इस दिवाली भी नहीं होंगे घर रोशन
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में मेड गांव के बीपीएल परिवारों को इस बार भी दीपावली का त्योहार अंधेरे में ही मनाना पड़ेगा। वर्षों इंतजार के बाद जब सालभर पहले गांव में बिजली पहुंची, तो लोगों को जल्द बिजली से घर रोशन होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सालभर इंतजार के बाद भी इस दिवाली को उन्हें निराश होना पड़ा है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने भी यूपीसीएल को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
भिलंगना ब्लॉक के दूरस्थ गांव मेड में वर्षों इंतजार के बाद पिछले वर्ष सितंबर-अक्तूबर में बिजली की लाइन पहुंचाई गई थी। कार्यदायी संस्था यूपीसीएल को ही गांव के बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन के तौर पर खंभे से घर तक केबल, एक बल्ब और मीटर मुफ्त में देना था। उसके बाद उपभोक्ता को बिजली के बिल का आधा भुगतान करना था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी यूपीसीएल बिजली से वंचित 150 परिवारों को कनेक्शन नहीं दे पाया है। प्रधान सता देवी, कमल सिंह राणा और भगवत सिंह राणा ने बताया कि बीपीएल परिवारों से सालभर पहले ही विद्युत संयोजन के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन अभी तक उनके घर रोशन नहीं हो पाए हैं। जिनके कनेक्शन हैं, उन्हें लो वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कई जगहों पर बिजली के खंभे टेढे़ हो गए हैं।
कोट
लाइन का कार्य पूरा होते समय जितने बीपीएल परिवार थे, उन्हें संयोजन दिए गए थे। छूटे परिवारों के लिए भी मीटर मंगाए गए हैं। उन्हें जल्द ही कनेक्शन देकर झुके हुए खंभों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
- अरुण कांत, ईई, यूपीसीएल देहरादून।