{"_id":"59e639314f1c1bd8538b7cf1","slug":"150826021412-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीओ कार्यालय शिफ्ट करने पर व्यापारी और शिक्षक हुए खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीओ कार्यालय शिफ्ट करने पर व्यापारी और शिक्षक हुए खफा
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव। उप खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय गुपचुप तरीके से प्रतापनगर शिफ्ट करने पर व्यापार मंडल और शिक्षकों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने डिप्टी बीईओ कार्यालय यथावत नहीं रखने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
शिक्षा विभाग ने तीन-चार दिन पहले उप खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय से 21 किमी दूर प्रतापनगर शिफ्ट कर दिया है, लेकिन लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और शिक्षकों का कहना है कि प्रतापनगर जाने के लिए वाहनों की समस्या आड़े आती है। व्यापार मंडलाध्यक्ष केशव रावत ने कहा यदि कार्यालय को दोबारा से लंबगांव में स्थापित नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। डिप्टी बीईओ विनोद मटूडा ने बताया कि प्रतापनगर में सिर्फ कैंप कार्यालय खोला गया। कोषागार से संबधित कार्याें के निस्तारण के लिए कैंप कार्यालय खोला गया है, जहां एक लिपिक ही बैठेगा।