फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सड़क का मलबा खेतों में डाल रहा बीआरओ

सड़क का मलबा खेतों में डाल रहा बीआरओ

Mon, 09 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क का मलबा खेतों में डाल रहा बीआरओ
नई टिहरी। चंबा-धरासू मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का मलबा काश्तकारों के खेतों में डालने पर भूस्वामियों ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रति कड़ा रोष जताया है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में मलबा डंप करने पर रोक लगाने और खेतों में फलदार पेड़ों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बीआरओ कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य कर रहा है, लेकिन मिट्टी-पत्थर एक जगह डंप करने के बजाए मनमर्जी से काश्तकारों के खेतों में डाल रहा है। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीआरओ से कई बार आपत्ति जताने पर भी वह मनमानी कर रहे हैं। काश्तकार शांति प्रसाद सकलानी, मदन सकलानी और दर्शन लाल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बीआरओ बगैर भूमि अधिग्रहण किए इधर-उधर से लाई गई मिट्टी जुगड़गांव में सुल्याधार के बमदरी नामे तोक में उनकी भूमि पर डाल रहे हैं, जिससे जमीन पर लगाए गए अखरोट, आंवला, नींबू और संतरे के कई फलदार पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित काश्तकारों ने बीआरओ को मलबा डालने पर रोक लगाने और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed