{"_id":"59ce77b04f1c1bb7538b4f2e","slug":"1506703326450-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 करोड़ में सवरेगा गोपेश्वर कैंपस का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 करोड़ में सवरेगा गोपेश्वर कैंपस का भविष्य
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गोपेश्वर महाविद्यालय नए आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है। श्रीदेव सुमन विवि ने गोपेश्वर कैंपस की कायाकल्प करने के लिए कवायद तेज कर दी है। कैंपस में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए विवि प्रशासन ने 50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। परंपरागत पाठ्यक्रमों के अलावा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए विवि प्रशासन ने तीन नए पाठ्यक्रम कृषि विज्ञान, पर्यटन प्रबंधन और उद्यानिकी पाठ्यक्रम शुरू करने की रूपरेखा तैयार कर ली है।
प्रदेश सरकार ने सात सितंबर को गोपेश्वर महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस कॉलेज बनाने का शासनादेश जारी कर दिया है। आगामी अप्रैल से राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर की सभी व्यवस्थाएं श्रीदेव सुमन विवि के अधीन आ जाएगी। महाविद्यालय को कैंपस कॉलेज का स्वरूप देने के लिए विवि प्रशासन इन दिनों तैयारियों में जुटा है। क्योंकि जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में श्रीदेव सुमन विवि ही कैंपस कॉलेज में छात्रों को प्रवेश देगा। महाविद्यालय में अब तक 24 विषयों में शिक्षकों के 83 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 43 शिक्षक कार्यरत हैं। विवि अनुदान आयोग के नियमों के तहत कैंपस कॉलेज के लिए विवि ने शिक्षकों के 132 पदों का सृजन कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। शिक्षेणत्तर कर्मचारियों के 61 पद सृजित किए गए हैं। टीचिंग और नॉन टीचिंग कर्मचारियों को वेतन और भत्ता देने के लिए विवि को एक साल में 22 करोड़ बजट की आवश्यकता पड़ेगी।
विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि कैंपस कॉलेज बनाने के लिए गोपेश्वर महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा वे ले चुके हैं। महाविद्यालय के पास आठ एकड़ भूमि उपलब्ध है। विज्ञान संकाय भवन का मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके अलावा फैकल्ट्री के लिए आवासीय भवनों, ई पुस्तकालय, एक छात्रावास, एक आडिटोरियम और गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाना है। बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए विवि ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।