{"_id":"59bd4fac4f1c1b1a688b4ee6","slug":"15055789525-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में पेट्रोल छिड़कर लड़की को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में पेट्रोल छिड़कर लड़की को जिंदा जलाने का प्रयास
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। यहां बाजार में किराए पर रह रही युवती के कमरे के दरवाजे और खिड़की पर पेट्रोल छिड़ककर एक युवक ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। जान बचाने के लिए लड़की बाथरूम में चली गई और शोर मचाने लगी। इसके बाद आरोपी दरवाजे के बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। लड़की का शोर सुनकर मकान मालिक को घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बाहर से लगी दरवाजे की कुंडी खोलकर युवती बाहर निकाला। इस दौरान अंदर से कुंडी खोलने पर लड़की का हाथ भी झुलस गया। मकान मालिक अर्जुन सिंह बिष्ट ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, शनिवार को व्यापारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद करने के साथ ही सांकेतिक जमा भी लगाया।
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रैका गांव निवासी मीरा बाजार में अपने दादा हुकुम सिंह और छोटे भाई-बहन के साथ किराए के कमरे रहती है। शुक्रवार को उसके दादा किसी काम से गांव चले गए थे। रात 10 बजे एक युवक कमरे के बाहर आया और उससे दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर युवक ने कमरे में आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी और चला गया। इसके बाद वह फिर रात करीब एक बजे आया और आसपास रह रहे लोगों के घरों और लड़की के कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी और उसके बाद युवक ने लड़की के कमरे के दरवाजे-खिड़की पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। लड़की भाई-बहन के साथ बाथरूम में चली गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर दूसरी मंजिल में रह रहे मकान मालिक ने आकर आग बुझाई। उन्होंने दरवाजे की कुंडी बाहर से खोली और अंदर से लगी कुंडी खोलने के दौरान युवती का हाथ भी झुलस गया।
लड़की ने बताया कि 14 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसका नाम पूछा था। शनिवार को मौके पर पहुंचे सीओ टिहरी हीरा सिंह रौथाण ने थानाध्यक्ष जेपी कोहली के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना का पता चलने पर वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और विरोध स्वरूप व्यापारियों ने बाजार बंद कर सांकेतिक चक्का जाम करते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रमुख रेशमा बगियाल, उदय रावत, प्रधान रणवीर राणा, दिनेश बिष्ट, भान सिंह नेगी, रोशन रांगड़, शूरवीर बिष्ट और फूल सिंह बिष्ट आदि ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। सीओ ने कहा कि मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है।