{"_id":"59bd4e9c4f1c1b8e688b4d64","slug":"15055786819-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितीय अधिकार सीज करने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितीय अधिकार सीज करने पर जताया रोष
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी (ब्यूरो)। शहरी विकास विभाग की ओर से पौड़ी पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम के वित्तीय अधिकार सीज करने पर नई टिहरी पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने आक्रोश व्यक्त किया है। शासन की ओर से अध्यक्ष बेनाम के खिलाफ की गई कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की गई है। यहां जारी बयान में गुसाईं ने कहा कि कभी कभार व्यस्तता और बीआईपी कार्यक्रमों के चलते बिना बोर्ड प्रस्ताव के भी जनहित में तुरंत कार्य करवाने पड़ते है।
व्यवसायिक लाइसेंस अवधि बढ़ाने की मांग
नई टिहरी (ब्यूरो)। टिहरी गढ़वाल टैक्सी चालक एसोसिएशन ने व्यवसायिक ड्राइविंग लाइसेंस और रिफरेस ट्रेनिंग की अवधि तीन साल से बढ़ाकर पांच साल करने की मांग की है। एसोसिएशन की ओर इस संबंध में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि व्यवसायिक ड्राइविंग लाइसेंस नवनीकरण करने और वाहन चालकों के लिए रिफरेस ट्रेनिंग के लिए तीन साल की अवधि निर्धारित की गई है, जबकि वाहन का अनुबंध पांच साल के लिए होता है। पर्वतीय क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते वाहन चालक लाइसेंस का नवनीकरण नहीं कर पाते हैं, जिससे उनके लाइसेंस निरस्त हो जाते हैं।