फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को सफल बनाएं:सांसद

प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को सफल बनाएं:सांसद

Fri, 15 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को सफल बनाएं:सांसद

विज्ञापन
नई टिहरी। सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने विशेष स्वच्छता जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति घर के बाहर नियमित सफाई रखकर प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाएं।
सांसद राज्यलक्ष्मी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता मिशन को गांव-गांव पहुंचाने में लगे प्रतापनगर के भेलुंता निवासी मदन सिंह राणा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक करने की अपेक्षा की। इस मौके पर घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, डीएम सोनिका, सीडीओ आशीष भटगांई, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, प्रमुख बेबी असवाल, कुंवर सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


गंदगी पर कर्मचारियों का रोका वेतन
सफाई की रिपोेर्ट के बाद ही होगा भुगतान : डीएम
नई टिहरी। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डीएम सोनिका ने बाजारों में स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि के प्रांतीय खंड बौराडी में पसरी गंदगी पर सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि जब तक कार्यालय में पूर्ण रूप से साफ-सफाई की रिपोर्ट ईई नहीं देंगे, तब तक वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सीएस चौहान, ईओ नगर पालिका बीडी बागशान आदि मौजूद थे। सर्व शिक्षा अभियान के ओर से भी आदर्श विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा पर गोष्ठी, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने निबंध, पेंटिंग में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीईओ सुदर्शन बिष्ट, जितेंद्र राणा, विजेंद्र चंद रमोला, राजेंद्र बडोनी आदि मौजूद थे। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में भी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं ने प्रभारी निदेशक प्रो. जेडीएस नेगी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत, प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. केएस रमोला, डा. आरबी गोदियाल, डा. सुमन गुसाईं, डा. केके बंगवाल, हंसराज बिष्ट, डा. केसी पेटवाल, बृजेश खाती, हिमांशु रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed