{"_id":"59bab51a4f1c1b9a688b49e1","slug":"15054083087-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और कार की हुई भिंडत, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और कार की हुई भिंडत, दो युवक घायल
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (ब्यूरो)। ऋषिकेश-धरासू हाइवे पर कुंजापुरी मंदिर के समीप एक बाइक और एक कार की भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया है।
बृहस्पतिवार शाम को बाइक सवार आगराखाल से नरेंद्रनगर की ओर जा रहे थे। कार ऋषिकेश से गजा की ओर जा रही थी। कुंजापुरी मंदिर के समीप बाइक सीधे कार से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार कमल सिंह (28) पुत्र बलवीर निवासी कौडार, वीरपाल (27) पुत्र कुंदन सिंह पुंडीर निवासी पटेर घायल हो गए। कमल बाइक चला रहा था, लेकिन उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उसके सिर पर चोटें आई है और वीरपाल के पैरों में अधिक चोटें आई है। आपदा प्रबंधन टीम के जीत सिंह पंवार, रवि कुमार, आगराखाल चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह, अनिल कुमार घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। कार में सवार गजा निवासी कुंवर सिंह और गोविंद राम को चोटें नहीं आई है।