फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   शिक्षा की अलख जगाने को शिक्षा प्रेरकों ने निकाली रैली

शिक्षा की अलख जगाने को शिक्षा प्रेरकों ने निकाली रैली

Fri, 08 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा की अलख जगाने को शिक्षा प्रेरकों ने निकाली रैली

विज्ञापन
नई टिहरी। शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय वृद्धि करने और शिक्षा प्रेरकों को डीएलएड में सम्मिलित करने की मांग को लेकर धरना दिया। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांगों के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया गया।
नई टिहरी में सुमन पार्क से कलक्ट्रेट तक शिक्षा प्रेरकों ने शिक्षा की अलख जगाने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। बाद में वे अपनी मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि साक्षर भारत कार्यक्रम 2010 में शुरू किया गया, लेकिन अब 30 सितंबर को यह परियोजना बंद की जा रही है। इस कारण लाखों शिक्षा प्रेरक बेरोजगार हो जाएंगे। साक्षर भारत कार्यक्रम की अवधि बढ़ाने, शिक्षा प्रेरकों का मानदेय 15 हजार करने, पब्लिक स्कूल के शिक्षकों की भांति शिक्षा प्रेरकों को डीएलएड में अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने की मांग की गई। धरने पर संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता पंवार, मंजीत, जय प्रकाश, शैलेंद्र, शौकीन, विजय लक्ष्मी, रेखा, दीपक सिंह आदि शामिल बैठे रहे।
विज्ञापन

उधर, कंडीसौड़ में भी शिक्षा प्रेरकों ने जन जागरूकता रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। इस मौके पर केशव निराला, साधना, बबीता, सुशीला देवी आदि उपस्थित रहे। इधर, लंबगांव में शिक्षा प्रेरकों ने बैठक कर मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन पर महावीर राणा, देवेंद्र, मोहन लाल शाह, सुंदर लाल, मनोज कुमार, जगदीश कोहली व अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed