फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sunita wins the game

Tehri News: गारा खेल में सुनीता ने मारी बाजी

Wed, 21 Oct 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 21 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Sunita wins the game
लंबगांव (टिहरी)। पराज 99 बाजार के पांचवें स्थापना दिवस पर महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल लंबगांव में पारंपरिक गारा खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। छह राउंड में हुई प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में जुलाणगांव की सुनीता पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबगांव की उर्मिला दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजू देवी और अंजली रांगड़ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। आयोजक मंडल की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुनीता पंवार को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रही प्रतिभागी को 3100 रुपये और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं दोनों प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपये की नकद धनराशि और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सबसे पहले पंजीकरण कराने वाली जागरूक महिला आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष उषा पंवार को भी 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। समापन अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने कहा कि गारा खेल पारंपरिक खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। महिलाओं का समूह में बैठकर इस खेल में प्रतिभाग करना आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पराज 99 बाजार के संस्थापक दिनेश कलूड़ा, एमडीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक युद्धवीर कलूड़ा, चंद्रभानु बगियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, प्रिंसी रावत, सभासद मनीषा बिष्ट, केशव रावत, राधिका पंवार, बबीता देवी, देवेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed